Biden Confused with the name of his son and granddaughter, Trump campaign gave immediate reaction | जब बेटे और पोती के नाम में कंफ्यूज हुए जो बाइडेन, ट्रंप कैंपेन ने ऐसे ली चुटकी

वॉशिंगटन: आज का दिन अमेरिका में लगभग सभी के लिए तनावपूर्ण है क्योंकि इसे यहां के राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक बताया जा रहा है. हालांकि, यह 2 उम्मीदवारों जो बाइडेन (Joe Biden) और डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए खासतौर पर मुश्किल दिन है. ऐसे तनाव पूर्ण समय में चीजें कई बार मिक्‍स हो जाती हैं, ऐसा ही कुछ बाइडेन के मामले में हुआ. 

अपने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बाइडेन ने कुछ ऐसा बोला कि इससे दर्शकों और विशेष रूप से उनके विपक्षी नेताओं को हंसने का बड़ा मौका मिल गया. दरअसल, वह अपने बेटे और अपनी पोती के नामों के बीच कंफ्यूज हो गए. यह घटना फिलाडेल्फिया में हुई. 

ऐसे हुआ गड़बड़झाला 
जो बाइडेन अपने अभियानों में अपने बेटे ब्यू बाइडेन का अक्‍सर उल्लेख करते हैं. अपने प्‍यारे बेटे से जुड़ी वे कई घटनाएं याद करते रहते हैं, उनके इस बेटे का 2015 में निधन हो गया था. चुनाव के दिन भी उन्होंने अपने बेटे का उल्लेख किया और फिर अपनी पोती (ब्‍यू की बेटी) का परिचय देते हुए उसे ब्‍यू बोल दिया. जो बाइडेन ने गलती से अपनी पोती की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मेरा बेटा ब्यू जिसे आपने डेलावेयर के सीनेट के तौर पर चुने जाने में मदद की.’

ये भी पढ़ें: इन राज्‍यों को जीतकर 2016 में ट्रंप ने पाया था राष्‍ट्रपति पद, इस बार ऐसे हैं हालात

हालांकि, उन्‍होंने तेजी से अपने शब्‍दों को ठीक करके दोहराया और कहा, ‘यह मेरी पोती नताली है’. बहुत से लोगों ने इस भ्रम और भ्रम के पीछे की संवेदनशीलता को समझा लेकिन ट्रंप के कैंपेन (Trump’s campaign) ने तो इसका वीडियो ट्विटर पर डाल दिया. 

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप और उनके कैंपेन ने बाइडेन के भाषणों का मजाक उड़ाया हो. ट्रंप अक्सर बाइडेन के बोलने के तरीके का मजाक उड़ाते हैं और उसे ‘बहुत बुरा’ कहते हैं. 

बता दें कि ब्‍यू बाइडेन (Beau Biden) 2007 से 2015 तक डेलावेयर के अटॉर्नी जनरल रहे और उन्होंने इराक में भी अपनी सेवाएं दी थीं. जो बाइडेन ने अपने दिन की शुरुआत उस राज्य की यात्रा के साथ की, जहां पर ब्यू को जो बाइडेन की पहली पत्‍नी और बेटी के साथ दफन किया गया था. बाइडेन की पत्‍नी और बेटी की 1972 में मृत्‍यू हो गई थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here