बागेश्वर धाम में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 27 दुकानों की बिजली कटी, 11 प्रतिष्ठानों पर गैस सिलेंडर जब्त, 7 होम स्टे पर कार्रवाई

छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर और एसडीएम राजनगर प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में, पुलिस बल और खाद्य विभाग के एक संयुक्त दल ने बागेश्वर धाम स्थित गढ़ा गांव में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 50 से अधिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।

अभियान के तहत, 11 प्रतिष्ठानों से घरेलू उपयोग वाले 14 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और उन पर प्रकरण दर्ज किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 9 खाद्य प्रतिष्ठानों से अमानक खाद्य सामग्री (जैसे मिठाई, लड्डू, दूध, सब्जी, मसाले और जलेबी का शीरा) नष्ट की गई। साथ ही, तीन खाद्य प्रतिष्ठानों को नियमों का उल्लंघन करने पर शट डाउन कर दिया गया।

सुरक्षा मानकों का पालन न करने और शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित होने के कारण एक होम स्टे को सील किया गया, जबकि छह अन्य अवैध होम स्टे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अन्य गैर-मानक होम स्टे को हटाने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त, अवैध बिजली कनेक्शन पाए जाने पर 27 दुकानों और होम स्टे के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान एसडीओपी नवीन दुबे, तहसीलदार धीरज गौतम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here