अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में एक सप्ताह के लिए सैन्य हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं।
यह जानकारी ट्रंप ने अमेरिकी सरकार के कामकाज ठप (शटडाउन) होने की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई कैबिनेट बैठक के दौरान दी। बैठक में बोलते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ताजा अपडेट साझा किया।ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर लगातार बातचीत चल रही है और हालिया सहमति तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम हो सकती है।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि यह अस्थायी विराम सफल रहता है तो आगे स्थायी समाधान की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा युद्धविराम को लेकर भी जानकारी दी और कहा कि मध्य पूर्व में शांति बहाली के प्रयास जारी हैं। अमेरिका दोनों ही मोर्चों पर कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।


