Bigg Boss 12 Grand Finale Finalist Deepak Thakur Will Give A Dance Performance With Somi Khan Video Goes Viral | Bigg Boss 12 Grand Finale : दीपक ठाकुर करेंगे इस हसीना के साथ ऐसा डांस, देखने वालों के उड़ जाएंगे होश

Bigg Boss 12 Grand Finale : दीपक ठाकुर करेंगे इस हसीना के साथ ऐसा डांस, देखने वालों के उड़ जाएंगे होश




कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का सफर अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचा चुका है. अब फिनाले में कुछ ही घंटों का वक्त बाकी है. आज रात 9 बजे से शो के होस्ट सलमान खान इस सीजन के फिनाले एपिसोड को लेकर आएंगे. शो में अब Top 5 कंटेस्टेंट्स श्रीसंत, रोमिल चौधरी, दीपिका कक्कड़, दीपिक ठाकुर और करणवीर बोहरा के बीच शो का ताज अपने नाम करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है. फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर शो का विजेता कौन बनेगा.

शो में आज जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है. शो के फाइनलिस्ट दीपक ठाकुर की एक इच्छा आज पूरी होने वाली है जब वो अपनी क्रश और बिग बॉस 12 की एक्स-कंटेस्टेंट सोमी खान के साथ रोमंटिक डांस करते हुए नजर आएंगे. दीपक के साथ डांस फ्लोर पर सोमी खान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. इस डांस परफॉरमेंस का वीडियो आप यहां नीचे देख सकते हैं.

इस बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. बिग बॉस के अंदर की एक्सक्लूसिव खबरें देने वाले सोशल हैंडल ‘द खबरी’ के मुताबिक फिनाले से महज एक कदम दूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा और कॉमनर रोमिल चौधरी शो से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में खबर के मुताबिक अब श्रीसंत, दीपिका और दीपक ठाकुर टॉप 3 कंटेस्टेंट्स बन चुके हैं और अब इन तीनों के बीच शो की ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला होगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here