Bigg Boss 12 Spoiler Alert Rohit Sunchanti Is Out Of Bigg Boss House | Bigg Boss 12 Spoiler : Weekend Ka Vaar में सलमान करेंगे इस कंटेस्टेंट को घर से बाहर

Bigg Boss 12 Spoiler : Weekend Ka Vaar में सलमान करेंगे इस कंटेस्टेंट को घर से बाहर



‘बिग बॉस 12’ में हर हफ्ते की तरह वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा जोखा लेकर आते हैं. वहीं वीकेंड का वार उन कंटेस्टेंट पर खौफ बनकर आता है जो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए होते हैं. इस हफ्ते भी सलमान उस एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने वाले हैं जिसे देश की जनता ने सबसे कम वोट दिया है. जैसा कि आपको पता है कि करणवीर बोहरा,सोमी खान और रोहित सुचांती घर से बेघर होने के लिए इस वीक नॉमिनेट हुए हैं. अब इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम हमारे पास आ गया है जो काफी चौंकाने वाला है.

बिग बॉस के घर के अंदर की एक्सक्लूसिव खबरें देने वाले सोशल हैंडल ‘द खबरी’ के मुताबिक नॉमिनेटेड सदस्य करणवीर बोहरा, सोमी खान और रोहित सुचांती के बीच सबसे कम वोट रोहित को मिले जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है जिसे आज रात दिखाया जाएगा.

वहीं इस रविवार को सुल्तानी अखाड़ा में सलमान खान रोमिल चौधरी और श्रीसंत को बातों और अपनी शक्ति से एक दूसरे को परास्त करने की कोशिश करेंगे. ‘द खबरी’ के मुताबिक सुल्तानी अखाड़ा में रोमिल श्रीसंत को मात देंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here