Bigg Boss 12 Spoiler Dipika Kakar And Sreesanths Relationship In Turmoil | Bigg Boss 12 Spoiler : क्या आज टूट जायेगा श्रीसंत और दीपिका के बीच का भाई-बहन का रिश्ता?

Bigg Boss 12 Spoiler : क्या आज टूट जायेगा श्रीसंत और दीपिका के बीच का भाई-बहन का रिश्ता?



कलर्स के पॉपुलर शो में जैसे जैसे फिनाले की घड़ी नजदीक आती जा रही है, घर का माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. घर के अंदर हर दिन रिश्ते बदलते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. कब कौन किसके साथ है और कौन किसके खिलाफ ये देखना रोचक होता जा रहा है. कल जहां रोहित सुचांती घर से बेघर हो गए, तो वहीं आज रात शो में नया बवाल होते नजर आएगा. भाई-बहन की जोड़ी के रूप में मशहूर हो चुकी दीपिका-श्रीसंत की जोड़ी के रिश्ते में आज रात दरार आती हुई नजर आएगी.

कलर्स के ट्विटर हैंडल पर शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें दीपिका-श्रीसंत के रिश्ते में खटास आती हुई दिखाई दे रही है. श्रीसंत दीपिका और करणवीर पर चैनल का फेवरेट होने का आरोप लगाते नजर आते हैं. श्रीसंत दीपिका से कहते हैं – ‘फिनाले करणवीर बोहरा और दीपिका के बीच होगा. जो कि कलर्स चैनल के चेहरे हैं. आप दोनों ग्रैंड फिनाले में एक-दूसरे के खिलाफ होंगे’. इसके बाद दीपिका आग बबूला हो जाती हैं और श्रीसंत पर गुस्सा निकाल देती हैं.

अब देखना होगा कि क्या वाकई दीपिका-श्रीसंत का रिश्ता टूट जायेगा?




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here