Bigg Boss 12 Spoiler Dipika Kakar Ibrahim Deepak Thakur And Surbhi Rana Will Fight For Ticket To Finale | Bigg Boss 12 Spoiler : दीपिका, दीपक और सुरभि को ‘टिकट टू फिनाले’ पाने के लिए झेलनी पड़ेगी घरवालों की नफरत

Bigg Boss 12 Spoiler : दीपिका, दीपक और सुरभि को 'टिकट टू फिनाले' पाने के लिए झेलनी पड़ेगी घरवालों की नफरत



कलर्स के पॉपुलर शो में जैसे जैसे फिनाले की घड़ी नजदीक आती जा रही है, घर का माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. घर के अंदर हर दिन रिश्ते बदलते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. कब कौन किसके साथ है और कौन किसके खिलाफ ये देखना रोचक होता जा रहा है.

इस हफ्ते की शुरुआत में आपने देखा कि बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले टास्क का ऐलान करते हुए घरवालों को इंट्रेस्‍ट‍िंग टास्‍क ‘बिग बॉस फायर स्‍टेशन’ दिया जिसके जरिए घर के सदस्यों को फिनाले वीक में डायरेक्‍ट एंट्री का मौका मिलेगा. इसके बाद बिग बॉस के गार्डन एरिया में फायर ब्रिगेड सेट अप किया जाता है. इस टास्क में सभी प्रतियोगियों को आपस में तय करना था कि वे फिनाले वीक के लिए किसे बचाएंगे.

अब आज रात दीपिका कक्क्ड़, दीपक ठाकुर और सुरभि राणा के बीच टिकट तो फिनाले पाने के लिए कड़ी टक्कर दिखाई देगी. वहीं घर के बाकी सदस्य टास्क के दौरान इन तीनों को अपनी बातों से तोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे. कलर्स के सोशल हैंडल पर आज रात के एपिसोड का वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में श्रीसंत सुरभि और दीपक को टेलीफोन बूथ से फोन जमकर बातें सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. श्रीसंत की बातों की वजह से सुरभि इमोशनल होती हुई भी नजर आ रही हैं. दीपिका कक्क्ड़, दीपक ठाकुर और सुरभि राणा में से जो भी कंटेस्टेंट इस टास्क को जीतेगा उसे टिकट टू फिनाले मिल जाएगा. आप भी देखिए ये वीडियो




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here