Bigg Boss 12 Spolier Hina Khan Enters In Bigg Boss House Asks Contestants To Do Funny Tasks | Bigg Boss 12 Spoiler : हिना खान ने किया घर के सदस्यों का बुरा हाल, देखिये वीडियो

Bigg Boss 12 Spoiler : हिना खान ने किया घर के सदस्यों का बुरा हाल, देखिये वीडियो



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के बारहवें सीजन के फिनाले में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बाकी है. जैसे जैसे Bigg Boss 12 के फिनाले की घड़ियाँ नजदीक आ रही हैं, शो में नए ट्विस्ट लाये जा रहे हैं. अब शो में दीपक ठाकुर, श्रीसंत, दीपिका, करणवीर, रोमिल चौधरी और सुरभि राणा के शो जीतने के लिए टक्कर चल रही है. अब शो में आज एक इंट्रेस्टिंग टास्क दिखाया जाएगा जिसमें बिग बॉस के पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट्स दिखाई देंगे. शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें हिना खान बिग बॉस हाउस में एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं. हिना शो के टास्क BB होटल में एंट्री करेंगी. ये भी बताया जा रहा है कि शो में प्रियांक शर्मा, गौतम गुलाटी और जूही परमार जैसे पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट्स भी आने वाले हैं.

प्रोमो में दिखाया गया है कि BB होटल टास्क के दौरान हिना दीपक को अजीब टास्क परफॉर्म करने के लिए कहती हैं और उन्हें एक तरफ शेव करने का आदेश देती हैं तो वहीं वो करणवीर बोहरा को कहती हैं कि उन्हें अपने बालों को कर्ल करना होगा और आंखों में काजल भी लगाना होगा. हिना दीपक को स्विमिंग पूल में जाकर गाना गाने को भी कहेंगी.आप भी देखिये ये मजेदार प्रोमो




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here