Bigg Boss 12 Written Update : श्रीसंत और करणवीर के बीच हुई भयंकर लड़ाई



कलर्स के पॉपुलर शो में जैसे जैसे फिनाले की घड़ी नजदीक आती जा रही है, घर का माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. घर के अंदर हर दिन रिश्ते बदलते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. कब कौन किसके साथ है और कौन किसके खिलाफ ये देखना रोचक होता जा रहा है.

इस हफ्ते की शुरुआत में आपने देखा कि बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले टास्क का ऐलान करते हुए घरवालों को इंट्रेस्‍ट‍िंग टास्‍क ‘बिग बॉस फायर स्‍टेशन’ दिया जिसके जरिए घर के सदस्यों को फिनाले वीक में डायरेक्‍ट एंट्री का मौका मिलेगा. इसके बाद बिग बॉस के गार्डन एरिया में फायर ब्रिगेड सेट अप किया जाता है. इस टास्क में सभी प्रतियोगियों को आपस में तय करना था कि वे फिनाले वीक के लिए किसे बचाएंगे.

कल के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि करणवीर, सोमी, दीपक और रोमिल एक-दूसरे का साथ देने का वादा करते हुए नजर आते हैं. वहीं सोमी और रोमिल के बीच बहस हो जाती है. सोमी रोमिल से नाराज हो जाती हैं. तो सुरभि दीपक को सबसे खराब कंटेस्टेंट बताती हैं. दूसरी तरफ श्रीसंत, दीपक से उन्‍हें गेम में सपोर्ट करने के लिए कहते हैं.

इसके बाद बिग बॉस टास्क शुरू होने का ऐलान करते हैं. इसके बाद बजर की आवाज बजते ही घरवाले बस की तरफ भागते हैं. श्रीसंत पीछे के दरवाजे के बदले बीच से ही बस चढ़ जाते हैं जिसका घर के बाकी सदस्य विरोध करते हैं. करणवीर और श्रीसंत आपस में भिड़ जाते हैं क्‍योंकि श्रीसंत फायर स्‍टेशन में सीट ले लेते हैं और करणवीर उन्‍हें धोखेबाज कहते हैं. श्रीसंत कहते हैं कि करणवीर उनके क्रिकेट करियर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं जबकि उनपर लगे सभी इल्जामों को कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद श्रीसंत आग बबूला हो जाते हैं और करणवीर के साथ उनकी तीखी बहस होती है.

.@sreesanth36 ke cricket career par phir ek baar hua hamla! Kya @KVBohra ki yeh baatein sunkar woh lenge ghar chhodne ka decision? Catch the commotion take place tonight at 9 PM. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/0CEOWuMLvz
— COLORS (@ColorsTV) December 18, 2018

इसके बाद श्रीसंत दीपिका को अपनी सीट देते हैं. इसके बाद टास्क के दौरान दीपिका और दीपक के बीच श्रीसंत और करणवीर को सपोर्ट करने के लिए बहस होती है. दीपिका जहां श्रीसंत को टास्क में सपोर्ट करने की बात करती हैं तो दीपक करणवीर को सपोर्ट करते हैं. दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाती है.

इसके बाद बिग बॉस दीपिका और दीपक से किसी एक सदस्य का नाम चुनने के लिए कहते हैं. इसके बाद भी जब आपसी सहमति नहीं बन पाती तो श्रीसंत गुस्से में आकर दीपिका से उनके नाम के फोटो को जलाने के लिए कहते हैं. टास्क में दीपिका और दीपक करणवीर को बचा लेते हैं. लेकिन इसके बाद श्रीसंत फिर गुस्सा हो जाते हैं और करणवीर से बहस करने लगते हैं. इसके बाद श्रीसंत दीपिका से भी नाराज हो जाते हैं.

इसके बाद फिर से टास्क शुरू होता है और सुरभि और करणवीर बस में बैठते हैं. सुरभि, दीपिका को सपोर्ट करती हैं जबकि करणवीर, दीपक को चुनते हैं. इसके बाद सुरभि और करणवीर के बीच बहस होती है फिर दोनों दीपिका को चुनते हैं.

टास्क के बाद करणवीर और दीपिका के बीच बहस हो जाती है. इसी बीच श्रीसंत दीपिका को सपोर्ट करने आते हैं और उनकी करणवीर से बहस हो जाती है. इससे दीपिका गुस्‍सा होकर चली जाती हैं. दीपिका श्रीसंत से नाराज हो जाती हैं. श्रीसंत फिर दीपिका को मना लेते हैं. आज रात सोमी धर्म संकट में फंस जाएगी जब उन्हें रोमिल और सुरभि के बीच में से किसी एक को चुनना होगा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here