Bigg Boss 12 Written Update Sreesanth Plays Tremedously In Task And Ensures His Team Wins In It | Bigg Boss 12 Written Update : श्रीसंत ने टास्क में लगाया मास्टरस्ट्रोक, टीम को दिला दी जीत

Bigg Boss 12 Written Update : श्रीसंत ने टास्क में लगाया मास्टरस्ट्रोक, टीम को दिला दी जीत



कलर्स के पॉपुलर शो में जैसे जैसे फिनाले की घड़ी नजदीक आती जा रही है, घर का माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. घर के अंदर हर दिन रिश्ते बदलते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. कब कौन किसके साथ है और कौन किसके खिलाफ ये देखना रोचक होता जा रहा है.

‘बिग बॉस 12’ के लेटेस्ट एपिसोड में कल बिग बॉस ने घर के सदस्यों को बेहद ही इंट्रेस्टिंग टास्क दिया. इस टास्क के दौरान बिग बॉस ने घर के सदस्यों को दो टीमों में बांट दिया. ब्लैक टीम में जहां करणवीर, रोमिल और दीपक को डाला गया तो वहीं श्रीसंत, दीपिका कक्कड़, सोमी और रोहित सुचांती टीम रेड का हिस्सा बने. बिग बॉस ने ये भी ऐलान किया कि इस टास्क में जीतने वाली टीम को स्पेशल पावर मिलेगी जिससे उसे कालकोठरी के लिए नॉमिनेशन करने में मदद मिलेगी. वहीं सबसे पहले इस टास्क के दौरान कैप्टेन सुरभि की देखरेख में एक कार्य शुरू हुआ जिसमें टीम ब्लैक से दीपक ठाकुर आगे आए तप टीम रेड से दीपिका दावेदारी के लिये आगे आई. दोनों को इस टास्क के दौरान सुरभि द्वारा पूछे गए सवालों का जल्द से जल्द जवाब देना था. दीपक इसी दौरान श्रीसंत को घर का सबसे नेगेटिव इंसान बताते हैं जिससे श्रीसंत नाराज हो जाते हैं.

इसके बाद बिग बॉस एक और ऐलान करते हैं और एप्पी फिज की बोतलें कार्य की समाप्ति के बाद जिस टीम के बाद सबसे ज्यादा होगी वही टीम इस टास्क की विजेता घोषित की जायेगी. दोनों को एक-दूसरे से बोतलें छीननी होती हैं और जिस टीम के पास ज्यादा बोतलें होंगी वही जीतेगी. इस दौरान श्रीसंत और रोमिल में हाथापाई होती है. सुरभि टीम दीपिका को विजयी घोषित करती हैं. इससे करणवीर और दीपक नाराज हो जाते हैं और सुरभि पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं.

इसके बाद पेंटबाल टास्क होता है जिसमें रोहित रोमिल को हरा देते हैं. इससे दोनों टीमों का मुकाबला बराबर हो जाता है लेकिन ब्लैक टीम बोतलें छीनने में आगे होती है. फिर इसके बाद रोमिल और श्रीसंत को एक दीवार को पीले और नीले रंग से पोतने का टास्क मिलता है. इस टास्क के दौरान भी रोमिल और श्रीसंत में जमकर झड़प होती है. इसमें सुरभि रोमिल को विजयी घोषित कर देती हैं. लेकिन श्रीसंत इसके बाद भी नहीं मानते और दीवार को पेंट करते हुए नजर आते हैं. इसी बीच श्रीसंत चतुराई से ब्लैक टीम के सभी बोतलों को चोरी कर अपने खेमे में रख देते हैं और इसी प्रकार उनकी टीम को विजेता घोषित किया जाता है. इसके बाद जीतने वाली टीम पिज्जा पार्टी इंजॉय करती है. दीपिका, सुरभि, सोमी सभी मिलकर श्रीसंत को हैपी ऐनिवर्सरी कहते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here