Bihar Assembly Election: Chandrashekhars entry in Bihar elections, will alliance with anyone to defeat BJP and Nitish – बिहार चुनाव में चंद्रशेखर की एंट्री, बीजेपी और नीतीश को हराने के लिए किसी से भी कर लेंगे गठबंधन

बिहार चुनाव में चंद्रशेखर की एंट्री, बीजेपी और नीतीश को हराने के लिए किसी से भी कर लेंगे गठबंधन

मोतिहारी में चंद्रशेखर ने जनसभा को संबधित किया.

पटना:

Bihar Assembly Election 2020: भीम आर्मी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने बिहार के विधानसभा चुनाव में एंट्री कर ली है. उन्होंने मंगलवार को मोतिहारी के मधुबन में एक विशाल सभा को संबोधित किया. चंद्रशेखर ने इस सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा व नीतीश को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

जैसे-जैसे बिहार में चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक दल अपना-अपना पांसा फेंकने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को भीम आर्मी ने भी चम्पारण की धरती से अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है. यहां भीम आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने मधुबन के अम्बेडकर चौक पर एक महती सभा को संबोधित किया. 

चंद्रशेखर ने सुशासन की सरकार पर जमकर हमला किया. साथ ही भाजपा-जेडीयू सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कई आरोप भी लगाए. उन्होंने बिहार चुनाव में अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने की भी घोषणा की.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here