Bihar Assembly Elections 2020: RJD accuses CM Nitish Kumar of manipulating election results – आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर चुनाव के नतीजों में हेरफेर कराने का आरोप लगाया

आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर चुनाव के नतीजों में हेरफेर कराने का आरोप लगाया

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.

नई दिल्ली:

Bihar Assembly Results 2020: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों में हेरफेर किए जाने का आरोप लगया है. आरजेडी ने कहा है कि साज़िशन 4-5 घंटों तक एनडीए tally को 122 और  महागठबंधन को 96-100 के बीच रखा जाता रहा. इतना रोकने के बावजूद भी जब महागठबंधन बढ़त बनाने लगा तो मुख्यमंत्री आवास से हेरफेर करने के लिए सीधे जिलाधिकारियों को फोन जाने लगे. सनद रहे चुनाव करवाने वाले सभी राज्य सेवा के ही अधिकारी हैं.

यह भी पढ़ें

इससे पहले तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने चुनाव के नतीजों के आने में देरी को लेकर सवाल उठाया था. इस पर चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा था कि वह किसी के दबाव में नहीं हैं. कोरोना की परिस्थिति में नतीजे देर से आना स्वाभाविक है. अधिकतर सीटों पर नतीजे जारी किए जा चुके हैं. जहां कम फासले से उम्मीदवार जीते हैं वहां दोबारा से गिनती की जा सकती है. बाकी दूसरे मुद्दों का भी समाधान आयोग कर रहा है. 

बिहार में विधानसभा चुनाव के सारे नतीजे रात 12 बजे तक भी नहीं आ सके हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी (BJP) गठबंधन अभी भी 124 सीटों पर आगे है वहीं महागठबंधन 111 सीटों पर आगे है. हालांकि बीजेपी ने अंतिम आंकड़े आने से पहले ही अपनी जीत का दावा कर दिया है. प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ घंटों चली बैठक के बाद आखिरकार नतीजों को लेकर अपनी बात मीडिया के सामने रखी और उन्होंने इसे झूठे वादों पर विकास की जीत करार दिया. 

बीजेपी नेताओं ने आरजेडी और कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, अब ईवीएम पर दोष मढ़ा जा रहा है.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here