Bihar BJP leaders Rajiv Pratap Rudy and Shahnawaz Hussain get corona infected – बिहार बीजेपी के नेता राजीव प्रताप रुडी और शाहनवाज़ हुसैन हुए कोरोना संक्रमित

बिहार बीजेपी के नेता राजीव प्रताप रुडी और शाहनवाज़ हुसैन हुए कोरोना संक्रमित

राजीव प्रताप रुडी (फाइल फोटो)

पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी दलों की तरफ से प्रचार अभियान जारी है. इसी बीच बिहार बीजेपी के दो बड़े नाम राजीव प्रताप रुडी (Rajiv Pratap Rudy) और शाहनवाज़ हुसैन (Shahnawaz Hussain) कोरोना संक्रमित हो गए हैं. साथ ही उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की तबियत भी ठीक नहीं है . हालांकि सुशील मोदी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन ये दोनों नेताओं ने भी फ़िलहाल अपने आपको आइसोलेट कर लिया है.

यह भी पढ़ें

बताते चले कि कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में हो रहा है. पहले चरण के लिए  28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं नतीजों का ऐलान 10 नवंबर 2020 को किया जाएगा.  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां पहले चरण में जहां 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा तो वहीं दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Bihar Assembly Election 2020 : BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रूडी और शाहनवाज़ हुसैन का नाम क्यों नहीं रखा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here