बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा परिवार सहित पहुंचे महाकाल मंदिर दर्शन कर भस्म आरती में हुए शामिल।

उज्जैन की विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है । रविवार सुबह बिहार के उपमुख्यमंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा परिवार सहित महाकाल मंदिर आए और सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। यहां वे नदी हाल में बैठे और पूरी भस्म आरती देखी। इस दौरान वे शिव भक्ति में लिन दिखाई दिए। भस्म आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान पुजारी ने पूजन अर्चन करवाया। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आचार संहिता का हवाला देकर मीडिया से चर्चा नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here