बिहार सरकार के मंत्री, लालू के लाड़ले का अनोखा ज्ञान, वीडियो सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Tej Pratap Statement on Chandrayaan3.
Tej Pratap Statement on Chandrayaan3.

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक हैरत अंगेज करने वाली खबर आई है। चंद्रयान की सफलता को लेकर एक तरफ जहां पूरी दुनिया में भारत का गुणगान हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक अलग ही ज्ञान प्रस्तुत किया है। तेज प्रताप यादव कह रहे हैं कि चंद्र देवता की कृपा हुई तभी यह मिशन सफल हुआ। अगर देवता की कृपा नहीं होती तो यह मिशन सफल नहीं होता। आपको बता दें बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि चंद्रयान-3 चांद पर पहुंचा है इसको आप किस तरीके से देखते हैं? इसके बाद इसके जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि – नहीं यह तो अच्छी बात है कि चंद्रयान पहुंचा है तो भगवान का बहुत बड़ा कृपा रहा। चंद्र जो है देवता हैं उनका कृपा हुआ तो चंद्रयान वहां पहुंचा। उनका कृपा नहीं होता तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता। चंद्रयान टू मौसम का और ऊपर का जितना अंतरिक्ष है जितना ग्रह है सब का पता लगता है कि कौन क्या है। तो वैज्ञानिक लोग जो इसमें है उसको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। जो रिसर्च करते हैं। मालूम हो कि, देश में 14 जुलाई को चंद्रयान 3 लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा। इसको लेकर दुनिया के तमाम बड़े देशों ने भारत का लोहा माना और इस उपब्लधि पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। वहीं, पीएम मोदी से लेकर तमाम राजनीतिक दल के नेता इसे बहुत बड़ी सफलता बता रहे हैं। लेकिन, इस दौरान बिहार के सत्तारूढ़ दल के नेता और मंत्री अपनी ही बातों में फंसते हुए नजर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here