ईंट भट्ठे से लौट रहे युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

शाजापुर जिले के बेरछा रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईंट भट्ठे से काम कर लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शाजापुर जिले की अयोध्या बस्ती के रहने वाले हैं। ये दोनों रोज की तरह शनिवार को भी सांपखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने गए थे। रात को जब वे मोटरसाइकिल से अपने घर अयोध्या बस्ती लौट रहे थे, तभी बेरछा रोड पर नहर के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

राहगीरों ने पहुंचाई मददहादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए मदद की और दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पवन नामक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल योगेश का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक पवन का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here