बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी आग..!

उज्जैन। बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी आग,उज्जैन के तराना में रोकी गई ट्रेन, आग वाले कोच को अलग कर रवाना की गई ट्रेन,जनरेटर डिब्बे में आग लगने से कोई जन हानि नही,उज्जैन के पास तराना में बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन जिसका नम्बर 20846 है में आग लग गई। आग ट्रेन के एसएलआर (जनरेटर डिब्बे) में लगी।

धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कुछ देर बाद आग वाले कोच को अलग कर गाड़ी को रवाना कर दिया गया। तराना स्टेशन मास्टर ने बताया कि आग बुझा ली गई है।

किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अभी यह पता नही चल पाया कि आग कैसे लगी। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here