birthday boy akshay kumar women clothes: जब अक्षय कुमार को स्कर्ट-टॉप पहनकर बनना पड़ गया लड़की – when akshay kumar had to wear women clothes like skirt top and dress for his character

अक्षय कुमार उन ऐक्टर्स में से एक हैं, जो अपने कपड़ों और रोल्स से पुरानी सोच को तोड़ते नजर आते हैं। वह जिस तरह की वैरायटी ऑफ फिल्म्स करते हैं उससे उन्होंने साबित किया कि एक ऐक्शन हीरो कॉमिडी भी कर सकता है। वहीं जंपसूट जैसे कपड़े और पिंक कलर, जिन्हें लड़कियों के साथ जोड़ा जाता है, उनमें इस ऐक्टर को न जाने कितनी बार स्पॉट किया गया है। इस वर्सटाइल ऐक्टर को तो स्क्रीन तक पर लड़कियों के कपड़ों में दर्शकों ने देखा है।

पोस्टर में साड़ी में दिखे अक्षय
खिलाड़ी कुमार जल्द ही फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ में नजर आएंगे। इसका पावरफुल पोस्टर कई मायनों में खास था। एक तो अक्षय के एक्सप्रेशन्स किरदार की स्ट्रेंथ को दिखा रहे थे, तो वहीं इस पोस्टर में वह साड़ी पहने नजर आए। उनके बालों को चोटी में स्टाइल किया गया था, माथे पर बिंदी लगाई गई थी और यहां तक कि हाथ में चूड़ियां तक पहनाई गई थीं। जिसने भी इस पोस्टर को देखा वह अक्षय का मुरीद हो गया, क्योंकि सभी इस ऐक्टर के अपने रोल को लेकर डेडिकेशन को इसमें महसूस कर पा रहे थे।

akshay female attire 3

फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ का पोस्टर

अक्षय कुमार ने पहना लेदर बॉडीसूट, फैन्स ये तस्वीरें न ही देखें तो अच्छा है

स्कर्ट टॉप में भी दिखे हैं अक्षय

वैसे इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म ‘खिलाड़ी’ में भी फीमेल क्लोद्स में दिख चुके हैं। मूवी के एक पार्ट में कॉमिक रिलीफ ऐड करने के लिए ऐक्टर को लड़कियों के कपड़े पहनाए गए थे। इसके लिए अक्षय को लॉन्ग ड्रेस से लेकर स्कर्ट ऐंड ब्लाउज तक पहनाया गया था। उनके बालों को भी विग से स्टाइल किया गया और साथ में बो तक लगाई गई थी।

akshay female attire 2

फोटो साभार: विडियो ग्रैब

किरदार को परफेक्शन से निभाने वाले अक्षय इन सीन्स में जरूरत के अनुसार फनी टच ऐड करने में कामयाब रहे। खासतौर से उनके और दीपक तिजोरी के डायलॉग्स ऐंड ट्यूनिंग ने इसमें और जान डाली। वैसे मेल होते हुए भी अक्षय ने फीमेल क्लोद्स में खुद को जितना सहज दिखाया था, वह तारीफ के काबिल है।

akshay female attire 1

फोटो साभार: विडियो ग्रैब


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here