BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज, ट्विटर पर पोस्ट की शिकायत FIR filed against BJP national spokesperson Sambit Patra in Raipur, complaint posted on Twitter | raipur – News in Hindi

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज, ट्विटर पर पोस्ट की शिकायत

संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ जुर्म (Crime) दर्ज किया गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ जुर्म (Crime) दर्ज किया गया है. रायपुर के सिविल लाइन पुलिस थाने में 11 मई की रात शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई. युवक कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढी की शिकायत पर से एफआईआर क्रमांक 200/2020 के तहत भादवि की धारा 153A,505(02) 298 के तहत संबित पात्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है. पात्रा पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को लेकर आपत्ति जनक पोस्ट ट्विटर पर करने का आरोप है.

सिविल लाइन में दर्ज प्रकरण के मुताबिक 10 मई को संबित पात्रा के ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर नेहरू और राजीव गांधी को भ्रष्ट कहने पर कांग्रेसियों ने शिकायत की है. प्रकरण के मुताबिक संबित पात्रा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा— नेहरू न होते तो कश्मीर की समस्या ही न होती. नेहरू ने ही कश्मीर की समस्या को जन्म दिया है. राजीव गांधी ने तो बोफोर्स की चोरी की. इसी पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने संबित को ट्विटर पर जवाब दिया, जिसे संबित पात्रा ने रिट्वीट भी किया.

की जा रही है जांच
रायपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी शांतनु बेनर्जी ने बताया कि 11 मई की रात को युवा कांग्रेस के नेता की शिकायत पर संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत है. शिकायत के बाद जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:
Chhattisgarh Weather Alert: आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश, ओले पड़ने की भी आशंका

COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में 26 हजार संदिग्धों की जांच में 59 ही मिले पॉजिटिव, 53 हुए ठीक

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 12, 2020, 7:59 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here