BJP blistering attack on Congress after an error in Tweet – कांग्रेस को भारी पड़ी गलती, BJP ने स्क्रीनशॉट शेयर करके ऐसे कसा तंज

कांग्रेस को भारी पड़ी गलती, BJP ने स्क्रीनशॉट शेयर करके ऐसे कसा तंज

कांग्रेस की गलती पर बीजेपी का निशाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

कोरोनावायरस, भारत चीन सीमा तनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच, कांग्रेस की एक गलती ने बीजेपी को उस पर हमला करने का मौका दे दिया. दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस कार्य सीमित (CWC) की बैठक हुई. जिसके बाद कांग्रेस ने कार्यसमिति के बयान को ट्वीटर पर पोस्ट किया. कांग्रेस ने अपने ट्वीट में गलती से ‘कांग्रेस कार्यसमिति का बयान’ की जगह ‘कायरसिमित का बयान’  लिख दिया. जिसके बाद बीजेपी को चुटकी लेने का मौका मिल गया. 

यह भी पढ़ें

बीजेपी ने कांग्रेस की इस गलती का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- “कई बार ऐसा भी होता है जब कांग्रेस पार्टी भी सच बोलती है- कायर ही हैं ये लोग!” बीजेपी के कई नेताओँ ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी की चुटकी ली है.

बता दें कि चीनी सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुई भारतीय जवानों की हिंसक झड़प और इसमें 20 भारतीय जवानों की कुर्बानी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग जोरों पर है. 

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “देश में अभी जो हालात हैं, वो सब मोदी सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है. भारत-चीन के बीच सीमा पर चल रहे तनाव का कारण मोदी सरकार की गलत नीतियां रही हैं. केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा सही सलाह सुनने से इनकार करती रही है.”

वीडियो: भयावह आर्थिक संकट का सामना कर रहा भारत : सोनिया गांधी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here