इटारसी में भाजपा पार्षद पर चाकू से हमला, पैर में लगी चोट; आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नर्मदापुरम जिले के इटारसी में भाजपा पार्षद जिम्मी कैथवास पर शनिवार रात करीब 8 बजे कुछ युवकों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे अस्पताल पहुंचे और घायल पार्षद का हालचाल जाना। पार्षद जिम्मी कैथवास ने आरोप लगाया कि पुरानी इटारसी निवासी अमन राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here