Bjp Leader Said Modiji Forget Bullet Train Rt | ट्रेन लेट होने से नाराज बीजेपी नेता का तंज- मोदी जी बुलेट ट्रेन को भूल जाइए, वीडियो वायरल

ट्रेन लेट होने से नाराज बीजेपी नेता का तंज- मोदी जी बुलेट ट्रेन को भूल जाइए, वीडियो वायरल



पंजाब के अमृतसर की बीजेपी नेता लक्ष्मी कांता चावला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी और सरकार से अपील करते हुए दिख रही हैं.

एनडीटीवी के मुताबिक वह इस वीडियो में भारतीय रेल की आलोचना कर रही हैं क्योंकि जिस ट्रेन में वह बैठी थीं वह काफी लेट थी. वीडियो में उन्होंने कहा कि भगवान के लिए बुलेट ट्रेन भूल जाओ और जो ट्रेनें चल रही हैं, उन पर ध्यान दो.

चावला पंजाब सरकार में मंत्री रही हैं और वह सरयू-यमुना ट्रेन में 22 दिसंबर को एसी-3 में यात्रा कर रही थीं. इस दौरान उनकी ट्रेन 10 घंटे के लिए फंस गई. जिसके बाद उन्होंने मोबाइल ये यह वीडियो बनाया.

चावला ने इस वीडियो में कहा, ‘मेरी सरकार और पीएम मोदी से अपील है कि हम आम इंसानों पर दया करें. इस ट्रेन ने बीते 24 घंटों में हमें परेशान कर
दिया. ट्रेन ने अपना रास्ता बदल दिया और बहुत देरी से चल रही है. कोई भी हमें जानकारी नहीं दे रहा है. 10 घंटे देर से होने के बावजूद ट्रेन में खाने का कोई इंतजाम नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘उस ट्रेन के बारे में भूल जाइए जो 120 और 200 किमी प्रति घंटा चलेगी. लोग फुटपाथ पर हैं, वहां वेटिंग रूम नहीं है. इतनी ठंड में लोग खुले
में सो रहे हैं और रेलवे अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं.’

चावला ने यह भी बताया कि इस दौरान उन्होंने कई हेल्पलाइन पर कॉल किया और मंत्रियों को मेल किया लेकिन ये हेल्पलाइन केवल अखबारों के लिए हैं. उन्होंने कहा, शताब्दी और राजधानी केवल धनी लोगों के लिए है, गरीबों के द्वारा प्रयोग की जाने वाली ट्रेनों के लिए क्या किया जा रहा है. रेल मंत्री को इन ट्रेनों में सफर करके परेशानियों को जानना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मोदी जी लोग परेशान हैं, मैं नहीं जानती कि किन लोगों ने अच्छे दिन देखे हैं, निश्चित ही आम आदमी ने तो नहीं देखे.’

ये भी पढ़ें: यूपी-दिल्ली में 16 ठिकानों पर NIA के छापे, ISIS के नए मॉड्यूल की तलाश

ये भी पढ़ें: यूनिवर्सल बेसिक इनकम के जरिए 2019 की जंग जीत सकती है मोदी सरकार




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here