बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि भरत तिवारी का एनकाउंटर गलत तरीके से किया गया है।बीजेपी विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है और यदि पुलिस की ओर से कोई गलती हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके इस बयान के बाद भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।


