कमलनाथ के बंगले से मुंह छिपाते निकले बीजेपी विधायक संजय पाठक!

मध्यप्रदेश का सियासी संग्राम: विधायकों की खरीद फरोख्त तेज!

भोपाल। मध्यप्रदेश के सियासी संग्राम में बीजेपी और कांग्रेस में एक दूसरे के विधायकों को तोड़ने का दौर जारी है।
Bjp विधायक नारायण त्रिपाठी के बाद पूर्व मंत्री और बीजेपी MLA संजय पाठक भी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिल कर देर रात सीएम हाउस से मुंह छिपाते हुए निकले।

यह भी देखें: कमलनाथ सरकार पर गंभीर संकट! मंत्री भी बोले उनके सभी विकल्प खुले
CM House से रात करीब साढ़े 12 बजे एक कार तेजी से निकली। कार की आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति मीडिया के कैमरे देख कर मुंह छिपाते हुए निकला। हुलिया से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक Sanjay Pathak हैं।


पाठक पहले कांग्रेस Congress में ही थे। शिवराज सिंह Shivraj Singh सरकार के दौरान अपनी खदानों को बचाने वे बीजेपी Bjp में शामिल हुए थे।
Kamal nath Govt ने गत दिवस पाठक की जबलपुर जिले की दो आयरन ओर खदानों को बंद करा दिया। इसके साथ उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगने लगी हैं।

यह भी देखें: मध्यप्रदेश के सबसे अमीर विधायक संजय पाठक की खदान कमलनाथ सरकार ने कराई बंद

https://no2politics.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200306-WA0000.mp4
इस गाड़ी में मुंह छिपा कर बैठे व्यक्ति को संजय पाठक बताया जा रहा है

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here