Pradeep Jaiswal Join BJP : शिवराज के साले हो हराने वाले प्रदीप जायसवाल को बारासिवनी से प्रत्याशी बनाएगी भाजपा

BJP will make Pradeep Jaiswal a candidate from Barasivni

भोपाल। मध्य प्रदेश बालाघाट जिले के दिग्गज नेता और निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल (Pradeep Jaiswal) उर्फ गुड्डा भैया ने रविवार रात भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कल रात करीब 10 बजे उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनको बारासिवनी से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदीप जायसवाल का टिकट काटकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी को कांग्रेस ने टिकट दे दिया था। नाराज होकर प्रदीप जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ लिया और वह जीत गए। 15 महीने बाद जब प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिर गई तो प्रदीप जायसवाल ने भाजपा को समर्थन दिया था।

Pradeep Jaiswal Join BJP

प्रदीप जायसवाल काफी कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे 1998 से 2008 तक लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे। लेकिन 2013 का विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी से हार गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने 2018 में उनका टिकट काट दिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले को गोंदिया से आयात करके संजय मसानी को मैदान में उतार दिया। इस बात से नाराज होकर प्रदीप जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और वे भारी मतों से जीत गए। इस बार कांग्रेस प्रदीप जायसवाल को टिकट देना चाह रही थी, लेकिन इससे पहले ही वे भाजपा के हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here