नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस द्वारा लगातार देश झूठ जनता को गुमराह किए जाने एवं भाजपा पर आरोप लगाने के विरोध में आज स्थानीय परशुराम चौक पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी का पुतला दहन किया गया। साथ ही दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नेशनल हेराल्ड मामले मे ईडी द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही जिससे बौखलाए कांग्रेसियों द्वारा देश की जनता को गुमराह कर भाजपा पर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके विरोध मे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय से जुलुस निकाल कर परशुराम चौक पर सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गाँधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और राहुल गांधी चोर मचाए शोर के नारे भी लगाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं, कांग्रेस सरकार में ही केस दर्ज हुए है। ईडी देश की एक सर्वोत्तम संस्था है जो बड़े घोटाले को उजागर कर रही है सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर घोटाले के आरोप उनकी ही सरकार के समय दर्ज किए गए थे वह जब ईडी सही दिशा में जांच कर रही है तब यह दोनों ईडी कार्यालय जाकर अधिकारियों को धमकाने और जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश को लूटने का काम किया है। आज पुरे प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
वाईट 01- राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष (गुलाबी कुर्ते मे)
वाईट 02- विजय जेवल्या, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष (सफ़ेद कपडे मे)