भाजपा की नई टीम : कैलाश, सौदान, ओमप्रकाश पर फिर से भरोसा

मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता हटाए गए

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार सुबह एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित कर दी। इस टीम में मध्य प्रदेश के तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने अपनी नई टीम में कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए रखा है। सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष पद से हटाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here