ब्लूमबर्ग: डियाजियो RCB में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर कर रहा विचार, 17,000 करोड़ हो सकती है फ्रैंचाइजी की वैल्यू

मध्य प्रदेश: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की दिग्गज लीकर कंपनी डियाजियो पीएलसी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट फ्रेंचाइज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में अपनी कुछ या पूरी हिस्सेदारी बेचने की संभावना तलाश रही है। डियाजियो के पास यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की हिस्सेदारी है, जिसके कारण कंपनी की टीम में बड़ी पार्टनरशिप है।

कंपनी संभावित सलाहकारों के साथ शुरुआती चर्चा कर रही है, हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रैंचाइजी की वैल्यू 17 हजार करोड़ रुपये (2 बिलियन डॉलर) तक हो सकती है। डियाजियो और यूनाइटेड स्पिरिट्स ने इस संभावित विनिवेश के बारे में अभी तक कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here