दमोह जिले के बटियागढ़ थाने तहत आने वाली केरबना चौकी क्षेत्र में एक कुएं में दो नाबालिगों की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। इन दोनों नाबालिगों में एक लड़का और एक लड़की हैं जिनकी उम्र 14 से 16 साल के बीच लग रही है। केरबना पुलिस मौके पर है और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया है, फिलहाल दोनो शवो की पहचान नही हो पाई है और पुलिस दोनों की पहचान पता लगाने में जुटी है।