bollywood actors during lockdown: lifestyle celebrities ditches their stylish looks and spending their days in pyjama t shirts during coronavirus lockdown

1/11

लॉकडाउन: आप ही नहीं आपके फेवरिट सिलेब्रिटीज भी पजामा-टीशर्ट में बिता रहे पूरा दिन

लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के बीच लोगों के कपड़ों का चुनाव भी बदल गया है। घर में रिलैक्स्ड क्लोद्स का चुनाव करते हुए ज्यादातर लोग टी-शर्ट, कॉटन टॉप्स, पजामा या शॉर्टस में अपना पूरा दिन निकाल रहे हैं। अगर आपके मन में ख्याल आ रहा है कि ऐसा करने वाले आप अकेले हैं तो जरा इन सिलेब्रिटीज की तस्वीरों को देख लीजिए जो अपने घर पर इन दिनों पूरा समय पजामा-टी शर्ट जैसे कपड़ों में बिता रहे हैं।

2/11

दीपिका पादुकोण

दीपिका घर पर नाइट सूट पहने दिन काट रही हैं। एक तस्वीर में यह ऐक्ट्रेस स्ट्राइप्स पैटर्न तो दूसरी में ब्लू कलर का नाइट सूट पहनी दिखी थी। इन तस्वीरों को देख तो ऐक्टर वरुण धवन तक ने कॉमेंट कर दिया था कि ‘आप हमेशा नाइट सूट में क्यों रहती हो?’।

3/11

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी अपने फैन्स को लॉकडाउन के बीच अपनी लाइफ की झलक दिखा रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरों में से एक में ऐक्ट्रेस बेहद क्यूट पजामा सेट पहनी दिखीं। इस मिंट ग्रीन लकर के पजामा टॉप पर पांडा प्रिंट था और वाइट लेस वर्क भी किया गया था।

4/11

कटरीना कैफ

कटरीना अपने दिन शॉर्ट्स और टी-शर्ट में काट रही हैं। एक विडियो में वह स्ट्राइप्स वाली टी-शर्ट के साथ वाइट शॉर्ट्स विद येलो फ्लोरल प्रिंट पहनी दिखाई दीं। वहीं दूसरे में वह चेकर्ड शॉर्ट्स ऐंड टैंक टॉप में नजर आईं।

5/11

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर भी बेहद कंफर्टेबल क्लोद्स में अपने दिन बिता रही हैं। इंस्टा पर शेयर दो तस्वीरों में वह टी-शर्ट के साथ कॉटन शॉर्ट्स पहनी दिखाई दीं। ये कपड़े गर्मी के सीजन के हिसाब से भी परफेक्ट लग रहे थे।

6/11

अक्षय कुमार

ट्विंकल खन्ना जहां घर पर भी स्टाइलिश कपड़े पहन रही हैं तो वहीं उनके पति कॉम्फी क्लोद्स में दिन बिताते हैं। एक में वह कॉटन ट्रैकसूट पहने दिखे थे, तो वहीं ‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान वह ब्लैक पजामा और टी-शर्ट में दिखे। ट्विंकल के एक अन्य इंस्टाग्राम फोटो में अक्षय अपनी बेटी के साथ समय बिताने के दौरान भी पजामा टी-शर्ट में नजर आए थे।

7/11

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन वर्कआउट के दौरान जिम वेअर और बाद में कंफर्टेबल ट्रैक सूट में अपना दिन काट रहे हैं। यह यकीनन उन्हें कंफर्टेबल ऐंड रिलैक्स्ड फील दे रहा होगा।

8/11

रितिक रोशन

रितिक रोशन घर पर पजामा टी-शर्ट पहन वेब सीरीज देखते हुए दिन काट रहे हैं। वैसे वह कभी-कभी स्वैटशर्ट और कॉटन हुडी में भी पहन लेते हैं और यह उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई देता है।

9/11

कार्तिक आर्यन

दूसरे ऐक्टर्स की तरह कार्तिक आर्यन भी घर पर आराम फरमाते हुए बेहद कंफर्टेबल कपड़े पहनना प्रिफर कर रहे हैं। वह टी-शर्ट, स्वेटशर्ट,हुडी के साथ पजामा पहने दिनभर काट लेते हैं।

10/11

मौनी रॉय

मौनी रॉय भले ही घर पर हों, लेकिन वह यहां भी कंफर्ट के साथ ही स्टाइल के कॉम्बिनेशन को फॉलो कर रही हैं। अपने नीस के साथ मस्ती करते हुए लॉकडाउन में समय काट रही मौनी कभी टी-शर्ट पजामा में तो कभी स्पोर्ट्स टॉप ऐंड लेगिंग्स में खुद को कंफर्टेबल बनाती हैं।

11/11

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर घर पर नो-मेकअप और बेहद कंफर्टेबल कपड़ों में दिनभर गुजारती हैं। इसकी तस्वीरें और विडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे, जिसमें वह टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए नजर आईं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here