lifestyle bollywood-actresses-over-40-who-look stylish and fashionable
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
40 की उम्र में भी बेहद स्टाइलिश हैं ये हसीनाएं

बॉलीवुड में जब भी स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की बात होती है, तो हमारे जेहन में सबसे पहले दीपिका पादुकोण-अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और आलिया भट्ट का नाम घूमने लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इन एक्ट्रेसेस को छोड़ कुछ ऐसी हसीनाएं भी हैं जिन्होंने अपने कमाल के फैशन सेंस और स्टाइलिंग से यह साबित कर दिया कि ‘Age is just a number’। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जो 40 की उम्र में भी अपना अट्रैक्शन बनाए हुए हैं।
2/6
मलाइका अरोड़ा

46 की उम्र में 26 की नजर आने वाली मलाइका अरोड़ा का ग्लैमर आज भी बॉलीवुड की किसी नई-नेवली एक्ट्रेस जैसा है। अभिनेत्री जो कुछ भी पहनती हैं सभी में बला की खूबसूरत नजर आती हैं। Maneka Harisinghani की डिज़ाइन की हुई ब्लैक शीर ड्रेस को जिस स्टाइलिंग से उन्होंने कैरी किया है, उसमें उनकी उम्र का अंदाजा लगाना ना मुमकिन है।
3/6
रवीना टंडन

NADINE DHODY के डिज़ाइन किए हुए पिंक फेदर बॉडीकॉन ड्रेस में रवीना को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि अभिनेत्री की उम्र 40 के पार है। जी हां, 45 साल की रवीना न्यूड टोन मेकअप के साथ वर्मिलियन लिप कलर और खुले बाल में आज भी 25 की नजर आ रही हैं।
4/6
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम हैंडल उनके फिटनेस पोस्ट से लेकर स्टेटमेंट-मेकिंग लुक्स तक आपको ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जिनमें अभिनेत्री की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। 45 साल की शिल्पा शेट्टी पैंटसूट से लेकर एथलीटबिंग और दिलचस्प साड़ियों तक, जो कुछ भी पहनती हैं उसमें उनके बेहतरीन फैशन की झलक साफ देखने को मिलती है।
5/6
सुष्मिता सेन

फेमस डिज़ाइनर नीता लुल्ला की डिज़ाइन की हुई ब्लैक शीर साड़ी में सुष्मिता सेन कहीं से नहीं लग रही कि वह 44 साल की हैं। सटल मेकअप के साथ खुले बाल और गले पर्ल चोकर सुष्मिता के लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
6/6
ऐश्वर्या राय बच्चन

46 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा से ही अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग के कारण दुनिया भर की कई महिलाओं के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट रही हैं। अभिनेत्री की स्टाइल फाइल्स पर एक नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न वियर तक ऐश्वर्या हर लुक में कमाल की लगती हैं।
Source link

