महंगी शराब की बोतलों संग सेल्फी वायरल होने पर 3 पटवारी सस्पेंड

मध्यप्रदेश में कोरोना लॉक डाउन के बीच उजागर हुआ मामला

रायसेन। लॉकडाउन के बीच महंगी शराब को बोतलों के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी वायरल करना तीन पटवारियों को भारी पड़ गया। प्रशासन ने तीनों को निलंबित कर दिया है।

वायरल सेल्फी


मामला रायसेन जिले की बरेली तहसील का है। यहां एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बरेली के तीन पटवारियों की एक फोटो वायरल हो गई, जिसमें वे महंगी अंग्रेजी शराब की करीब दो दर्जन बोतलों के साथ सेल्फी में दिख रहे थे।
फोटो वायरल होने के बाद एसडीएम ने उनके कार्यालय की तलाशी कराई। तहसीलदार ने अपनी जांच के दौरान पटवारी कक्ष की आलमारी में शराब की बोतलें बरामद कीं। तहसीलदार की रिपोर्ट पर तीनों पटवारी अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा और दयाराम अर्मा को सस्पेंड कर दूसरी तहसील उदयपुरा अटैच कर दिया गया।

पटवारियों को सस्पेंड करने सम्बंधी आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here