नई दिल्ली: रूसी सरकार (Russia Govt) के मेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इवेंट (Artificial Intelligence Even) के आयोजकों ने कहा है कि वे ब्रिक्स (BRICS) समूह के अंतर्गत भारतीय और रूसी कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ाते हैं. आयोजकों ने बताया कि इस साल दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में विदेशी प्रतिभागियों की सूची में भारत सबसे ऊपर है.
भारत-रूस में अग्रणी स्थान प्राप्त करने की आकांक्षा
सेबरबैंक के एग्जेक्युटिव बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन एलेक्जेंडर वैदेखिन ने ZEE NEWS के सहयोगी चैनल WION से बात करते कहा, ‘रूस और भारत में एआई (AI) में अनुसंधान और विकास गति प्राप्त कर रहा है, क्योंकि दोनों देश वैश्विक बाजार में अग्रणी स्थान प्राप्त करने की आकांक्षा रखते हैं. ब्रिक्स के भीतर करीबी बातचीत रूस और भारत के बीच भविष्य की संयुक्त एआई परियोजनाओं के लिए एक अतिरिक्त प्रोत्साहन दे सकता है, जैसा कि दोनों देशों ने एक समय-परीक्षणित रणनीतिक साझेदारी को साझा किया है.’
LIVE टीवी
3-5 दिसंबर तक होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जर्नी कार्यक्रम
सेबरबैंक रूस का सबसे बड़ा बैंक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जर्नी कार्यक्रम का मुख्य आयोजक है, जो दिसंबर में होगा और इसमें काफी भारतीय भागीदारी देखेंगे. एलेक्जेंडर वैदेखिन ने कहा, ‘3-5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन AIJ-2020 में विदेशी प्रतिभागियों की सूची में भारत सबसे ऊपर है. यह इस उच्च तकनीक क्षेत्र में रूस और भारत के बीच सहयोग की अप्रयुक्त क्षमता की अभिव्यक्ति है. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रयास में शामिल होने से हम काफी शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.’
3 भारतीय स्पीकर लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा
इस साल 3 भारतीय मूल के वक्ता भी इस कार्यक्रम में बोलेंगे. इस कार्यक्रम का उद्घाटन पिछले साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने किया था और इसमें दुनिया भर के 9,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था.

