Britain invites PM Narendra Modi to attend G7 summit, Boris Johnson likely to visit India – ब्रिटेन ने PM मोदी को भेजा G7 समिट का न्योता, सम्मेलन से पहले भारत आएंगे बोरिस जॉनसन   

ब्रिटेन ने PM मोदी को भेजा G7 समिट का न्योता, सम्मेलन से पहले भारत आएंगे बोरिस जॉनसन   

नई दिल्ली,:

ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जी-7 समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. यह सम्मेलन जून में ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में होना है. जी-7 समूह में दुनिया की प्रमुख सात आर्थिक शक्तियां- ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका- और यूरोपीय संघ शामिल है. यह समूह कोरोनावायरस महामारी, जलवायु परिवर्तन और मुक्त व्यापार जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेगा. एक प्रेस बयान में कहा गया है कि “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 से पहले भारत की यात्रा पर आ सकते हैं.” बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आना था, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना का म्युटेंट स्ट्रेन सामने आने के बाद उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया था.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

भारत के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है. बयान में कहा गया है कि तीनों देशों को समिट के लिए मेहमान के तौर पर बुलाया गया है ताकि विशेषज्ञता और अनुभव को जोर दिया जा सके.

 

  


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here