British billionaire Dyson sells his Singapores penthouse| सिंगापुर का सबसे महंगा ‘पेंट हाउस’ सस्ते में क्यों बिक रहा है?

सिंगापुर: ब्रिटिश अरबपति और बैगलेस वैक्यूम क्लीनर के आविष्कारक जेम्स डायसन (James Dyson) अपने सिंगापुर स्थित तीन मंजिला पेंट हाउस को बेच रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि लगभग एक साल पहले उन्होंने जिस कीमत में पेंट हाउस खरीदा था, उससे काफी कम में यह सौदा होने वाला है. 

इतने में हुआ सौदा
डायसन और उनकी पत्नी ने 74 मिलियन सिंगापुरी डॉलर में पेंटहाउस खरीदा था, लेकिन अब वह उसे लगभग 15 फीसदी कम में बेचने को तैयार है. जानकारी के मुताबिक, डील 62 मिलियन सिंगापुरी डॉलर में तय होने वाली है. डायसन की फर्म के प्रवक्ता ने डील के बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार करते हुए केवल इतना कहा था पेंट हाउस का सौदा हो रहा है और डायसन सिंगापुर में एक घर अपने लिए रखेंगे.  

कई लग्जरी सुविधाओं से लैस 
सिंगापुर की सबसे ऊंची इमारत, तंजोंग पगार सेंटर (Tanjong Pagar Centre) में स्थित पांच-बेडरूम के इस सुपर पेंटहाउस में 600-बोतल वाइन रखने के लिए अलग से एक कमरा है. इतना ही नहीं, इसमें निजी लिफ्ट, स्वीमिंग पूल, जकूजी और बार जैसी कई लग्जरी सुविधाएं हैं. यह पेंट हाउस 21 हजार वर्ग फीट में बना है. 

#AmitShahOnZeeNews: बिहार में NDA का DNA क्‍या है? जानिए अमित शाह ने क्‍या कहा

बन गया था सबसे महंगा घर
इस डील का सबसे पहले खुलासा करने वाले अखबार ‘बिजनेस टाइम्स’ के मुताबिक, पेंट हाउस के लिए 62 मिलियन सिंगापुरी डॉलर के ऑफर को डायसन ने स्वीकार कर लिया है. जबकि उन्होंने एक साल पहले इससे लगभग 15 फीसदी ज्यादा कीमत में यह पेंट हाउस खरीदा था. शहर का खूबसूरत नजारा प्रदान करने वाले इस पेंट हाउस की कीमत कुछ समय पहले 100 मिलियन सिंगापुरी डॉलर तक पहुंच गयी थी, जिससे यह सिंगापुर का सबसे महंगा घर बन गया था.  

ब्रिटेन छोड़ सिंगापुर आए 
पेंटहाउस के खरीदार इंडोनेशियाई मूल के अमेरिकी उद्योगपति लियो कोगुआन हैं. जेम्स डायसन के पास सिंगापुर में इनडोर वाटरफॉल वाला एक और लग्जरी घर है. मालूम हो कि डायसन ने अपनी कंपनी के मुख्यालय को ब्रिटेन से सिंगापुर स्थानांतरित किया है. पिछले साल उन्होंने इलेक्ट्रिक कार बनाने की योजना पर काम बंद करने का फैसला लिया था, क्योंकि उन्हें इसमें ज्यादा मुनाफा नजर नहीं आ रहा था. हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि डायसन सिंगापुर में अपने अनुसंधान एवं विकास और अन्य कार्यों के विस्तार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here