BRO ने चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज किया तैयार, 5 दिन पहले ऐसे टूटा था.. देखें वीडियो – Bro constructs munsiari bridge which is of much strategic importance

  • बैली ब्रिज को सीमा सड़क संगठन ने दोबारा बनाया
  • 22 जून को पुल अचानक टूटकर नदीं में गिर गया

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित मुनस्यारी में सामरिक रूप से बेहद अहम माना जाने वाला बैली ब्रिज को सीमा सड़क संगठन (BRO) ने दोबारा बना दिया है. इस ब्रिज के बनने से चीन सीमा पर जाने वाले आईटीबीपी और सेना के जवानों की आवाजाही शुरू हो गयी है. साथ ही चीन को जोड़ने वाली सड़क काटने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है.

कुछ समय पहले यह ब्रिज टूट गया था. यह हादसा उस वक्त हुआ जब मुनस्यारी-मिलम रोड पर एक भारी भरकम मशीन ले जाई जा रही थी. धापा के पास सेनर नाले पर बना पुल ओवरलोडिंग से भरभराकर नाले में जा गिरा. हादसे में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक ट्रक पोकलैंड मशीन लेकर ब्रिज क्रॉस करता हुआ दिख रहा था. अचानक पुल टूटकर नदीं में गिर गया. साथ ही पोकलैंड मशीन भी नदी में जा गिरी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने 22 जून को इस घटना का वीडियो शेयर किया था. यानी कि महज पांच दिनों में एक बार फिर से बैली ब्रिज को तैयार कर दिया गया है.

साथ ही जिस तेजी से काम शुरू कर संपन्न किया गया, इससे समझा जा सकता है कि इस पुल का सेना के लिहाज से क्या महत्व है. वो भी तब जब चीन और भारत के बीच सीमा मुद्दे को लेकर तनातनी चल रही है.

BRO की कुशलता देखकर चीन में खलबली

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की ओर से भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स की प्रतिक्रिया में वीडियो और क्लिप्स जारी किए जा रहे हैं.

आजतक ने जैसे ही भारतीय सेना के इंजीनियरों की ओर से बनाए गए बेली ब्रिज की खबर को ब्रेक किया तो PLA प्रोपेगंडा मशीनरी 72 घंटे के अंदर ही अपने इंजीनियरों की ओर से 40 मिनट में 180 मीटर लंबे पुल बिछाने की कहानी के साथ सामने आ गई.

चीनी प्रोपेगंडा मशीनरी ने एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश की. एक तो चीन के लोगों को भरोसा दिया जाए कि चीन का हाथ ऊपर है, और दूसरे भारतीय लोगों को भ्रमित किया जाए.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

भारतीय मीडिया को इतनी आसानी से नहीं लिया जा सकता, ये जानते हुए कि प्रोपेगंडा कैसे काम करता है. भारतीय लोगों के मन में डर बैठाने की कोशिश से जुड़ी चीनी रणनीति को कहीं से कोई भाव नहीं मिलने वाला.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here