चाय को लेकर विवाद में देवर ने भाभी की पीट-पीटकर हत्या

मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। देवर ने अपनी भाभी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेजा गया है।

मामला सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोहा का है, जहां घर में खाना बना रही महिला से चाय मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। भाभी के मना करने पर देवर रामु मालवीय ने गुस्से में आकर डंडों से हमला कर दिया और अपने 8 साल के भतीजे के सामने ही उसे तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के समय महिला का पति और अन्य परिजन खेत पर गए हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट:दिनेश रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here