आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला है बजट : शिवराज ​सिंह चौहान

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री​ शिवराज ​सिंह चौहान ने केंद्र द्वारा आज लाये गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री जी का संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है।

यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है। समाज के हर वर्ग का कल्याण इस बजट में निहित है। देश के हर राज्य का कल्याण इस बजट में निहित है। यह गरीब कल्याण का बजट है। यह किसानों के उत्थान का बजट है। यह माताओं, बहनों और बेटियों को आगे बढ़ाने वाला बजट है। यह मध्यमवर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। ₹7 लाख तक की आय टेक्सफ्री की गई है। यह कमजोर वर्गों के कल्याण का बजट है। यह नौजवानों का बजट है। ऐसे बजट के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का मध्यप्रदेश के साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से अभिनंदन करता हूं और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here