मैहर में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी, 10 यात्री घायल

मैहर (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. उत्तर प्रदेश के मऊ से नागपुर जा रही आभा ट्रेवल्स की स्लीपर बस (UP50 CT 1368) अमरपाटन थाना क्षेत्र के झिन्ना नाला के पास अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से लगभग 10 फीट नीचे खेत में पलट गई. इस दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को अमरपाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहाँ उनका इलाज चल रहा है. दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. यात्रियों के अनुसार, जौनपुर के पास चालक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद एक नए चालक ने बस चलाई. यात्रियों ने यह भी बताया कि बस पूरे रास्ते अनबैलेंस हो रही थी और अनफिट लग रही थी, जिसकी लाइटें भी नीचे थीं. एक यात्री अर्चना सिंह (औराई से नागपुर जा रही थीं) ने बताया कि अमरपाटन के पास बस मिट्टी के ढेर पर चढ़कर रेलिंग तोड़ते हुए खेत में जा पलटी. गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहाननी नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया.

घायलों के नाम: माया सरोज (31, गाजीपुर), अविता सरोज (16, आजमगढ़), प्रकाश कुमार (7, गाजीपुर), अंकिता वलोल (9, नागपुर), हर्षिता वलोल (11, नागपुर), रेणु सिंह (55, इलाहाबाद), स्वाति सिंह (28, इलाहाबाद), मनीष मौर्य (30, आजमगढ़), अच्छेलाल चौहान (36, मऊ) और मुकेश यादव (25, आजमगढ़). पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here