CAA: मौजपुर में हिंसा-आगजनी के बीच दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत – Delhi police head constable ratan lal dies during violence in maujpur

  • दिल्ली के मौजपुर में हालात तनावपूर्ण
  • हिंसा के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत

दिल्ली के मौजपुर में हालात तनावपूर्ण हैं. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने हैं. हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की मौत हो गई. वह एसीपी गोकुलपुरी ऑफिस में तैनात थे.

दरअसल,  CAA को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त भिडंत हो गई. सीएए के समर्थक और विरोधी मौजपुर में आपस में भिड़ गए. दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की. यहां तक कि फायरिंग भी हुई. दोपहर 11 बजे शुरू हुआ हंगामा 2 बजे तक चलता रहा. हालात बेकाबू हुए तो पुलिस को भी एक्शन करना पड़ा. इस भिड़ंत में उपद्रवियों ने कई घर भी जला दिए हैं. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here