भोपाल में चलेगी केबल कार, शिवराज बोले यह गप नहीं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के लिए आज एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भोपाल में यातायात को सुगम बनाने केबल कार चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ जोड़ा कि यह कोई गप नहीं है। एक दिन भोपाल में केबल कार जरुर चलेगी। मौका था भोपाल महापौर और पार्षदों के शपथग्रहण का। राजधानी भोपाल की नई महापौर मालती राय ने शपथ ग्रहण कर ली है….कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उन्हें महापौर पद की शपथ दिलाई….कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, के अलावा तमाम नेता मौजूद रहे…इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल मेरे सपनों का शहर है…. भोपाल की गलियों में मैनें साइकिल चलाई, यहां के सरकारी स्कूल में मैनें पढ़ाई की…. भोपाल को मैने बचपन से बढ़ते देखा है….भोपाल के विकास को हम मिलकर आगे बढ़ाएंगे…. भोपाल क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी है में इसे हरा-भरा बनाने के लिए बिना अवकाश रोज पेड लगाता हूं…. में पार्षदों से अनुराेध करता हूं कि आपको जनता ने चुना है अब जनता की सेवा करना आपका धर्म है…. आपको लोग दिन में, रात में सोते में अपनी परेशानी बताने आएंगे….आपको विनम्र रहना होगा साथ ही भोपाल में ट्रेफिक की समस्या को दूर करने के लिए सीएम ने कई फ़्लाईओवर बनाने का ऐलान किया…. सीएम ने कहा मैं आज ही दिल्ली जाकर इन फ्लाई ओवर के निर्माण की मंजूरी दिलाउंगा….वही कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भोपाल के विकास में मालती राय केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से भोपाल वासियों को लाभान्वित कराएंगी। बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता मिली है।सबसे ज्यादा मतों से भोपाल में मालती राय जीती है। सबसे ज्यादा पार्षद भी जीते हैं। हमने चुनाव में नगर निगम का विजन सामने रखा था उसे पूरा करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here