बमीठा में गेहूं की फसल के बीच उगाई जा रही थी गांजे की खेती, 483 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने ग्राम पहरा में दबिश देकर गेहूं की फसल के बीच छिपाकर उगाए जा रहे गांजे के पौधे बरामद किए।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली। जांच के दौरान करीब एक बीघा जमीन में गेहूं की फसल के बीच गांजे की खेती की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 483 गांजे के पौधे बरामद कर जब्त किए, जिनकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

मामले में पुलिस ने मौके से आरोपी बेटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – आदित्य पटले, एडिशनल एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here