बड़ौनी में पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज: खाना परोसने में देरी पर पत्नी से मारपीट, आरोप- जबरन पिलाया तेजाब

दतिया। जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति समेत 6 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि खाना परोसने में देरी पर पति ने उसकी पिटाई की और ससुराल पक्ष के लोगों के कहने पर जबरन तेजाब पिला दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयानबड़ौनी थाना प्रभारी रमेश शाक्य के मुताबिक, वार्ड नंबर 14 बड़ौनी की रहने वाली 25 वर्षीय नेहा यादव ने 26 नवंबर की रात अस्पताल में पुलिस को बयान दर्ज कराए। इन्हीं बयानों के आधार पर पुलिस ने संतोष यादव, कृपाराम यादव, भगवान सिंह यादव, रमेश यादव, श्याम कुअर और नंदनी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।खाना मांगा, देर होने पर भड़क गया पतिनेहा ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर की शाम करीब 7 बजे उसका पति संतोष यादव घर लौटा और खाना मांगा। आरोप है कि खाना देने में थोड़ी देर होने पर संतोष भड़क गया और उसने नेहा के हाथ से थाली लेकर फर्श पर पटक दी। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा और जमीन पर गिरा दिया।पीड़िता का आरोप है कि संतोष ने प्लास्टिक की लेजम का टुकड़ा उठाकर उसके सिर और पीठ पर भी हमला किया।चिल्लाने पर पहुंचे परिजन, कहा- तेजाब पिला दोनेहा के मुताबिक, जब वह चिल्लाई तो वहां जेठ कृपाराम यादव, भगवान सिंह यादव, चचिया ससुर रमेश यादव, चचिया सास श्याम कुअर और जेठानी नंदनी यादव आ गए। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने पति से कहा कि यह ज्यादा चिल्ला रही है, इसे तेजाब पिला दो।आरोप है कि इसके बाद संतोष बाथरूम से तेजाब की बोतल लेकर आया और जबरदस्ती नेहा का मुंह पकड़कर तेजाब पिला दिया।अस्पताल में छोड़कर चले गए आरोपीमहिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद घरवालों ने संतोष से कहा कि उसे बाइक पर बैठाकर दतिया अस्पताल में छोड़कर आ जाओ। आरोप है कि संतोष यादव और श्याम कुअर उसे दतिया अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां छोड़कर चले गए।करीब एक घंटे बाद नेहा के माता-पिता अस्पताल पहुंचे, जिन्हें उसने पूरी घटना बताई।जांच में इन बिंदुओं पर नजरपुलिस फिलहाल महिला के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में घटना के समय घर में मौजूद लोगों की भूमिका, तेजाब की बोतल की बरामदगी और पीड़िता को अस्पताल ले जाने की परिस्थितियों को परखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।दर्ज धाराएंपुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। धारा 109(1) हत्या के प्रयास से संबंधित है, जबकि धारा 3(5) सामूहिक आपराधिक कृत्य में साझा आशय से जुड़ी है।पुलिस के अनुसार, मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बदलाव भी किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here