चाकू के 100 वार किया, कत्ल के बाद डांस किया, नाबालिग कातिल को देखकर सहम जाएंगे आप

Caught on CCTV: Delhi boy stabs 18-year-old multiple times, dances on camera
Caught on CCTV: Delhi boy stabs 18-year-old multiple times, dances on camera

नई दिल्ली। आपके कुछ महीने पहले दिल्ली में देखा होगा कि शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे कातिल ने 16 साल की नाबालिग युवती साक्षी करे चाकू से गोद दिया था। उसने साक्षी को न सिर्फ चाकू से गोदा था बल्कि एक भारी पत्थर से कई बार कुचला भी था। इस वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वह हमला कर रहा था और लोग तमाशा देख रहे थे। इसके बाद फिर दिल्ली के वेलकम इलाके से ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इन तस्वीरों में एक नाबालिग लड़का एक शख्स का कत्ल कर रहा है। वह अपराधी चाकू से कई वार कर रहा है। कत्ल करने के बाद वह लाश के पास खड़े होकर नाचते हुए दिख रहा है। यह खौफनाक वीडियो 2 मिनट और 8 सेकंड का है। दिल्ली के वेलकम इलाके की मजदूर कॉलोनी में रात के 10 बजकर 21 मिनट बजे एक लड़का कैमरे की फ्रेम में नजर आता है। नाबालिग आरोपी एक लहुलुहान आदमी के चेहरे को चाकुओं से गोदने लगता है। एक, दो, तीन, चार, पांच, छह। गिनते-गिनते थक जाएंगे, लेकिन अपने ही जैसे किसी दूसरे इंसान पर यूं बर्बरता से चाकू बरसाते हुए इस लड़के के हाथ नहीं थकते। आदमी मर जाता है, इसके बाद आरोपी वहां डांस करते हुए दिखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here