celebrity nutritionist nmami agarwal reveal 3 kitchen food can make your bones healthy and strong – Strong bone food: सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट Nmami Agarwal की सलाह-किचन की ये 3 चीजें हड्डियों को बना देंगी मजबूत

शरीर के सभी अंगों की तरह हड्डियों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस मामले में बहुत लोग लापरवाही कर जाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। ध्यान रहे कि हड्डियां शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से हैं। आपका पूरा शरीर हड्डियों पर टिका होता है। हड्डियों में कमजोरी या कोई भी स्वास्थ्य समस्या आपके पूरे शरीर को अपाहिज बना सकती है।

आजकल खराब खान-पान, सुस्त जीवनशैली या पर्याप्त आराम, एक्सरसाइज नहीं करना या पर्याप्त आराम नहीं मिलने जैसे कारणों की वजह से हड्डियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। बहुत से लोग जवानी में ही हड्डियों में कमजोरी की शिकायत करते हैं या थोड़ा सा काम करके थकान या जोड़ों में दर्द महसूस करने लगते हैं। अगर आप भी हड्डियों से जुड़े किसी विकार से पीड़ित हैं, तो इसका बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है।

कैल्शियम ऐसा तत्व है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। यही वजह है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट्स खाने में कैल्शियम वाली चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रही हैं, जो कैल्शियम का तगड़ा स्रोत हैं और यह चीजें आपको अपने किचन में आराम से मिल सकती हैं।

हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं-बीन्स खाएं

हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए बीन्स का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो न केवल हड्डियों के द्रव्यमान को मजबूत करके आपकी हड्डियों के निर्माण में मदद करता है, बल्कि यह हड्डियों के नुकसान को भी रोकता है। साथ ही यह चिंता को कम करता है और अनिद्रा जैसे विकारों से बचाता है। प्रति दिन 1/2 कप बीन्स से आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है।

हड्डियों को मजबूत कैसे करे- तिल के बीज लें

तिल के बीज तांबे, मैग्नीशियम, कैल्शियम, हेल्दी ओमेगा-3 फैट से भरे होते हैं और इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। एक चौथाई कप (36 ग्राम) तिल के बीज में लगभग 200 कैलोरी और 351 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा, इन बीजों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। गर्मियों में आप एक चम्मच सफेद तिल को थोड़े से पानी में भिगोकर रात भर छोड़ दें और सुबह इसका सेवन करें।

हड्डियों को मजबूत बनाने वाले फूड

हड्डियों को मोटा कैसे बनाएं- रागी खाएं

रागी एक ऐसा अनाज है, जो कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए पोषण का एक बेहतर स्रोत है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है और फ्रैक्चर के जोखिम को कम कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह गर्मी के दिनों में आपके शरीर को ठंडा रखता है। आप अपने सादे आटे में रागी का आटा मिक्स कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here