Chandrayaan 3 Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, दिखा खूबसूरत नजारा

Chandrayaan 3 Landing: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, दिखा खूबसूरत नजारा

बेंगलुरु। इसरो ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग कर दी है। इस लैंडिंग की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं। यहइंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का  महत्वकांक्षी मिशन था। इस घटना के साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को उतारा है।
चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिग के साथ ही भारत चांद पर स्पेसक्राफ्ट पहुंचाने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन यह कारनामा कर चुके हैं. हालांकि, भारत का मिशन बाकी देशों के मिशन से थोड़ा अलग है। दरअसल , भारत ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साउथ पोल पर की है, जबकि चांद पर पहुंचने वाला कोई भी देश चांद के साउथ पोल तक नहीं पहुंच सका है। ऐसे में चंद्रयान-3 की लैंडिग भारत के साथ इन देशों के लिए भी अहम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here