भोपाल के ऐशबाग ROB पर 88 डिग्री के खतरनाक मोड़ पर बवाल, PWD इंजीनियरों की इंजीनियरिंग पर सवाल

भोपाल, मध्य प्रदेश: 10 साल से अधिक के लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार भोपाल का बहुप्रतीक्षित ऐशबाग आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) उद्घाटन के लिए तैयार है, लेकिन इसके डिजाइन में एक चौंकाने वाली खामी सामने आई है. इस ब्रिज को 88 डिग्री का खतरनाक टर्न दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को लगभग 90 डिग्री पर मुड़ना होगा. इस ‘इंजीनियरिंग’ को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ने की आशंका है.

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों की इस अनोखी इंजीनियरिंग का नमूना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ब्रिज की एक तस्वीर को केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए इस डिजाइन पर गंभीर सवाल उठाए हैं.तस्वीर के वायरल होने और आलोचना झेलने के बाद, PWD मंत्री राकेश सिंह ने इस मामले पर संज्ञान लिया है.

उन्होंने जानकारी दी है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की एक टीम इस ब्रिज के डिजाइन की जांच करेगी और इस खतरनाक मोड़ के लिए “कुछ समाधान जरूर निकाला जाएगा.”आम जनता और वाहन चालकों के बीच भी इस ब्रिज के डिजाइन को लेकर चिंता का माहौल है.

उनका मानना है कि इतनी तीखी मोड़ सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है, खासकर भारी वाहनों और तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए. अब सभी की निगाहें NHAI की जांच रिपोर्ट और PWD विभाग द्वारा प्रस्तावित समाधान पर टिकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here