रोजगार कार्यक्रमों में छतरपुर ने प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक, कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

छतरपुर जिले ने युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला और स्वरोजगार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर, रोजगार आयुक्त, मध्य प्रदेश, गिरीश शर्मा ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल को उनके निर्देशन के लिए एक प्रशंसा पत्र भेजा है।

यह उपलब्धि जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। कलेक्टर जैसवाल ने इस सफलता के लिए जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन और संबंधित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here