छतरपुर पुलिस द्वारा संपूर्ण सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, श्री रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न

छतरपुर पुलिस*छतरपुर पुलिस द्वारा संपूर्ण सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, श्री रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न**सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मोबाइल सीसीटीवी कंट्रोल, ड्रोन, सीसीटीवी, डीएसएलआर कैमरा के माध्यम से की गई मॉनिटरिंग**आकस्मिक सेवा, सीसीटीवी कंट्रोल मोबाइल, निर्भया वाहन, थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, बलवा नियंत्रण वाहन निरंतर भ्रमण पर**यातायात हेतु परिवर्तित मार्गो की समुचित व्यवस्था*प्रतिवर्ष की भांति छतरपुर नगर में श्री रामनवमी के दिन श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन हुआ, इस हेतु शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से छतरपुर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए।उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता द्वारा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की गयी एवं संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सीसीटीवी मोबाइल कंट्रोल, एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा अन्य माध्यमों से मॉनिटरिंग की गयी।

संदिग्ध, संदेहियों, अराजक एवं असामाजिक तत्वों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की निगरानी हेतु आवश्यक प्रबंध किया गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है, क्षेत्र में सीसीटीवी कंट्रोल मोबाइल भ्रमण पर है। पुलिस अधिकृत सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा, डीएसएलआर कैमरा टीम पुलिस के साथ में है। चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। श्री राम नवमी शोभायात्रा रामलीला मैदान गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर गांधी चौक से गुजरकर महल तिराहा होते हुए छत्रसाल चौक पहुंची जहां पर पन्ना रोड एवं सागर रोड की तरफ से आने वाली झांकियां शोभा यात्रा में सम्मिलित हुई। उसके पश्चात छत्रसाल चौराहे से निकलते हुए आकाशवाणी तिराहे से गुजर कर बस स्टैंड पहुंची।बस स्टैंड फव्वारा चौक से होते हुए हटवारा बाजार गुजर कर पुनः गांधी चौक पहुंचे एवं गांधी चौक से वापस गल्ला मंडी रामलीला मैदान में शोभा यात्रा का समापन हुआ।ड्यूटी में राजपत्रित पुलिस अधिकारी सहित जिले के पुलिस अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के समस्त थानों से आवश्यकता अनुसार पुलिस बल, रक्षित केंद्र का बल, समस्त पुलिस कार्यालय का बल, सशस्त्र बल, महिला पुलिस बल एवं QRT बल भी उपस्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here