“ऑपरेशन विश्वास” के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा होली पर्व के अवसर पर 90 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक धारकों लौटाए वापस

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत छतरपुर साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने विगत एक माह में 90 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल I Tacno,Redmi, Motorola, Samsung, OnePlus, Vivo, Oppo, Redmi और Realme कंपनी के हैं। होली पर्व के अवसर पर मोबाइल धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस किए गए।

पुलिस टीम ने इन मोबाइलों को केवल जिले से ही नहीं, बल्कि हमीरपुर, महोबा, झाँसी, (उ.प्र.), सागर और पन्ना,निवाडी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से ट्रैक कर बरामद किया है। ये मोबाइल छात्रों, किसानों, मजदूरों और गृहणियों के थे। वर्ष 2026 में अभी तक कुल 300 से अधिक मोबाइल फोन कीमत करीब 54 लाख रुपए वितरित किए जा चुके हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260303-WA0005.mp4

इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक किशोर कुमार, आरक्षक धर्मराज, विजय सिंह, राजीव सिंह, मयंक यादव, अभय एवं जिले के सभी प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की भूमिका रही।

जनसामान्य हेतु अपील*छतरपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि आपका मोबाइल गुम होता है, तो परेशान न हों। आप निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ साइबर सेल या आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9479991005 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:आधार कार्ड (पहचान पत्र)मोबाइल का बिल (खरीद रसीद)मोबाइल बॉक्स/कवर की फोटोमोबाइल गुम होने की तिथि और स्थानवैकल्पिक संपर्क नंबर (Alternative Number)नजदीकी थाने में की गई शिकायत की कॉपी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260303-WA0006.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here